आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स


By Shivansh Shekhar03, Apr 2024 12:22 PMnaidunia.com

IPL 2024 में रफ्तार का कहर

आईपीएल 2024 का सीजन अपने चरम पर है और कई गेंदबाजों ने अपनी छाप इसमें छोड़ दी है। उन्होंने बल्लेबाजों को नाम में दम कर रखा है।

मयंक का आतंक

उसमें से एक नाम लखनऊ के लिए खेल रहे युवा गेंदबाज मयंक यादव का है, जिन्होंने इस सीजन में अपनी तूफानी गेंदबाजी से कहर बरपा रखा है।

इससे पहले वाले रिकॉर्ड

आज हम आपको ऐसे 5 तेज गेंदबाज के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज रफ्तार से गेंदबाजी की है और बैट्समैन को परेशान किया है।

शॉन टेट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शॉन टेट का नाम इस सूची में सबसे पहले स्थान पर आ रहा है जिन्होंने आईपीएल 2011 में 157.7 की रफ्तार से बॉल फेंकी थी।

लॉकी फर्गुसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हॉकी फर्गुसन की गेंदबाजी अच्छे अच्छे बल्लेबाजों को डराती है। इस महान तेज गेंदबाज ने साल 2022 में 157.3 की रफ्तार से बॉल डाली थी।

उमरान मलिक

उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए एक उभरते हुए युवा खिलाड़ी हैं जिनकी गेंद हवा से बात करती है। इस गेंदबाज ने 2022 आईपीएल में 157 की स्पीड से बॉल फेंकी थी।

मयंक यादव

मयंक यादव भी इस सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपनी रफ्तार का खौफ मचा रखा है। मयंक यादव ने इस साल 156.7 की तेज रफ्तार से बॉल डाली है।

एनरिक नोरकिया

साल 2020 में साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने 156.2 की रफ्तार से बॉल फेंकी थी। फिलहाल वो दिल्ली के लिए आईपीएल 2024 खेल रहे हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मुश्किल लग रही RCB की प्लेऑफ की राह, जीतने होंगे इतने मैच