वैदिक ज्योतिष में राशियों का खास महत्व माना गया है। इनके आधार पर किसी व्यक्ति के स्वभाव और सामान्य गुणों का पता लगाया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों को भाग्यशाली माना जाता है, जिन्हें जीवन में धन की कमी महसूस नहीं होती है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा भी इन पर बनी रहती है।
धन के मामले में भाग्यशाली राशियों की बात होती है तो सबसे पहले तुला राशि का नाम आता है। ज्योतिष के मुताबिक, इस राशि के लोगों पर कुबेर देवता की कृपा रहती है।
वृश्चिक राशि के जातक धन के मामले में समझदारी से काम लेते हैं। साथ ही, इनपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद रहता है। कहा जाता है कि इस राशि वाले धन अर्जित करने में भी आगे रहते हैं।
कर्क राशि के जातक काफी बुद्धिमान होते हैं। इन्हें भाग्य का साथ भी मिलता है। ज्योतिष में कहा गया है कि इस राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव रहती है।
इस राशि वालों को कलात्मक माना जाता है। ये अपनी क्षमताओं की वजह से सफलता को हासिल कर लेते हैं। वहीं, धन के मामले में भी कुंभ राशि वाले लकी होते हैं।
सिंह राशि वालों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। इसकी वजह से ये करियर और आर्थिक मामलों में सफलता हासिल करते हैं।
वृषभ राशि के लोगों को जमीन से जुड़ा माना जाता है। धन के मामले में इस राशि के जातक लकी होते हैं और सोच-समझकर पैसों को खर्च करते हैं।