किन राशि के लोगों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए?


By Ayushi Singh01, Jul 2024 02:00 PMnaidunia.com

अक्सर लोग बिना किसी से पूछे या जाने काले धागे को बांध लेते हैं। लेकिन इसके पीछे की वजह वह नहीं जानते, जिसके कारण भविष्य में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए-

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस राशि के स्वामी मंगल है और मंगल का रंग लाल है। इसलिए काला धागा बिना जानकारी के बांधना कष्टकारी हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है और इसका रंग सफेद है। शुक्र ग्रह अपनी राशि के लोगों से नाराज हो सकते हैं और काम में बाधा डाल सकते हैं। इसीलिए काला धागा किसी से पूछे बिना पूछे बांधने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। काला धागा बांधने से मंगल नाराज हो सकते हैं, जिसके कारण आर्थिक तंगी, शिक्षा और व्यापार में रुकावट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती है। इन राशि के लोगों को लाल धागा बांधना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, इसका रंग पीला होता है। पीला रंग पहनने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस राशि के लोगों को काला धागा नहीं पहनने की सलाह दी जाती है।

काला धागा क्यों पहनना चाहिए?

काला धागा पहनने से शनि और राहु-केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं। नजर दोष से बच्चों को बचाने के लिए भी काला धागा पहनाया जाता है। इससे नकारात्मक शक्तियां हावी नहीं हो पाती।

काला धागा कब बांधे?

मंगलवार और शनिवार को काला धागा पहनने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह और शाम के समय पूजा करने के बाद काला धागा धारण करना चाहिए या किसी से नजर उतार के पहनने से इससे कभी-भी नजर नहीं लगती।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन राशियों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले 8 जबरदस्त उपाय