सोना पहनने से इन राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य


By Ayushi Singh21, Jul 2024 06:02 PMnaidunia.com

कई लोगों को सोना पहनने का शोक होता है। इसे पहनने का चलन काफी पुराना है और इससे लोगों की शोभा भी बढ़ती है। सोना पहनने से शरीर की सुंदरता भी बढ़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोना पहनने से किन राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य

किस ग्रह से संबंध है?

सोने का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। ऐसा में सोना धारण करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। जिससे जीवन में सफलता के योग बनने लगते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लिए सोना पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में घर में बरकत रहती है और किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उससे भी निजात मिलती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सोना पहनना उत्तम माना जाता है। ऐसे में रुके हुए काम पूरे होते हैं और परिवार के मनमुटाव भी दूर होते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए सोना पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुला राशि के लोगों को सोना पहनना से किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए सोने का धारण करना अच्छा माना जाता है। इससे कई दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

सोना पहनने से इन राशियों का धन-धान्य बढ़ेगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर के इस कोने में रखें भगवान की तस्वीर, धन से भरी रहेगी तिजोरी