ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। लेकिन हर राशि के लोग कोई भी धातु बिना किसी से पूछे नहीं पहन सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशि के लोगों को पहननी चाहिए चांदी-
वृषभ राशि के लोगों के लिए चांदी पहनना शुभ माना जाता है। इस राशि के लोग छल्ला धारण कर सकते हैं, जिससे उन्हें जीवन में कई लाभ मिल सकते हैं।
कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी पहनना अच्छा माना जाता है। इस राशि के लोगों को चांदी धारण करने से स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है और काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कन्या राशि के लोगों को चांदी पहनने से कई लाभ मिलते हैं। इस राशि के लोगों पर चांदी का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उन्हें इसके कई लाभ प्राप्त होते हैं।
तुला राशि के लोगों के लिए चांदी पहनना शुभ माना जाता है। इस राशि के लोगों को शुक्रवार के दिन मध्यम अंगुली में चांदी का छल्ला धारण करने से यश की प्राप्ति होती है।
मकर राशि के लोगों के लिए चांदी पहनना शुभ माना जाता है। इससे इस राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलती है।
मीन राशि के लोगों को चांदी पहनना लाभदायी माना गया है। इससे इनके जीवन में कई परिवर्तन होते हैं और समस्याओं से निजात मिलता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन राशि के लोगों को चांदी पहननी चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM