वैदिक ज्योतिष में सफेद पुखराज को भाग्य आकर्षित करने वाला रत्न माना जाता है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सभी के लिए सफेद पुखराज शुभ नहीं होता है। दरअसल, कुछ राशि के लोगों को ही इस रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है।
सफेद पुखराज को वृषभ राशि के लोग धारण कर सकते हैं। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और पैसों की समस्या दूर हो जाएगी।
वैदिक ज्योतिष की मानें तो तुला राशि के जातक भी सफेद पुखराज को धारण कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से इस राशि वालों का मन कारोबार में लगता है।
इस राशि के उन जातकों को सफेद पुखराज धारण करना चाहिए, जिनका कारोबार राजनीति, फिल्म लाइन या मीडिया से जुड़ा हो।
पुखराज रत्न को वृश्चिक राशि के लोग भी धारण कर सकते हैं। इसकी वजह से आपको जीवन में तमाम सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
उन लोगों के लिए भी पुखराज रत्न धारण करना शुभ होता है, जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। माना जाता है कि इस रत्न को पहनने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पुखराज को हमेशा सही तरीके से धारण करना चाहिए। सफेद पुखराज को पहनने से पहले दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लें।
सफेद पुखराज धारण करना कुछ लोगों के लिए ही शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ