अस्थमा एक सांस सबंधी बीमारी है, जिससे भारत में कई लोग पीड़ित हैं। ऐसे में इन 5 लोगों को अस्थमा का सबसे ज्यादा खतरा होता है।
अगर माता-पिता को पहले अस्थमा हुआ है, तो ऐसे में आपको अस्थमा होना का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।
अगर आप लंबे समय से धूम्रपान या किसी अन्य प्रकार का नशा करते हैं, तो ऐसे में आपको अस्थमा का खतरा हो सकता है।
अगर आपको धूूल-मिट्टी, धुएं या पालतू जानवरों से किसी तरह की एलर्जी है, तो ऐसे में आपको अस्थमा का खतरा हो सकता है।
अगर आप मोटापे का शिकार हैं, तो इससे आपके फेफड़ों पर बुरा प्रभाव होता है। जिसके कारण सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो आपको सांस संबंधी संकम्रण का खतरा ज्यादा होता है। जिसके कारण अस्थमा हो सकता है।
अगर आपको सांस लेने में परेशानी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com