वर्ल्ड कप 2023 में इस बल्लेबाज ने जड़ा सबसे लंबा छक्का


By Shivansh Shekhar03, Nov 2023 01:00 PMnaidunia.com

वर्ल्ड कप 2023

वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच इस वक्त चरम पर है। इस बार सभी टीमों का प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा है। छक्के चौकों की खुब बरसात हुई है।

सबसे लंबा छक्का

इसी बीच हम आपको बताते हैं कि इस वर्ल्ड कप में किस बल्लेबाज ने सबसे लंबा छक्का जड़ा है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

श्रीलंका की धुनाई

बीते दिन भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है और कई लंबे छक्के जड़े हैं।

पहले शुभमन और विराट

इस मैच में पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 92 रन फिर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए कोहली ने 88 रनों की पारी खेली।

357 रन का विशाल स्कोर

उसके बाद श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ 82 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 357 बना दिया, जिसके जवाब में श्रीलंका 55 पर ढेर हो गया।

357 रन का विशाल स्कोर

उसके बाद श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ 82 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 357 बना दिया, जिसके जवाब में श्रीलंका 55 पर ढेर हो गया।

छक्कों की बौछार

इस मैच में 4 नंबर पर बल्लेबाजी का करने आए श्रेयस अय्यर ने छक्कों की बाउचर कर दी और सीजन का लंबा छक्का भी जड़ दिया।

106 मीटर दूर

श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने भौकाल मचा दिया और इस वर्ल्ड कप में सबसे लंबा 106 मीटर का छक्का जड़ दिया।

मैक्सवेल हुए पीछे

इस लंबे छक्के ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 104 मीटर का छक्का न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शमी, सिराज और बुमराह की आंधी में उड़ा श्रीलंका, सेमीफाइनल में भारत