आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनका बल्लेबाजी करते हुए औसत साल 2023 में सबसे ज्यादा रहा है।
ऋतुराज गायकवाड़ एक तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज हैं, जिनके पास एक से बढ़कर एक शॉट सिलेक्शन है। उनका औसत 2023 में 51.23 रहा है।
इस मामले में दुनिया के महान बल्लेबाज में शुमार विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर है। कोहली के बल्ले से 2023 में 45.88 की औसत से रन बने है।
बाबर आजम भी एक अच्छे क्लास बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पाक के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं। बाबर ने 2023 में टी20 में 45.15 की औसत से रन बनाए हैं।
एक और पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम इस सूची में शामिल है। रिजवान ने 2023 टी20 में कुल 44.06 की औसत से रन मारे हैं।
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज सैम हैन भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 2023 से टी20 में 43.91 की औसत से बल्लेबाजी की है।
शुभमन गिल भी तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज हैं, जिनके लिए साल 2023 लाजवाब रहा है। गिल के बल्ले से 42.34 की औसत से रन बने थे।
दुनिया के इस समय टी20 के महान बल्लेबाज में शुमार सूर्या का नाम भी इस सूची में आता है। सूर्या ने टी20 2023 में 40.91 की औसत से रन मारे हैं।