हिंदू धर्म में गोवर्धन का विशेष महत्व है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर सारी इच्छाएं पूरी होती है। आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा में किसकी पूजा की जाती है-
गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा होती है। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन लोग पूरे भक्ति भाव से भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं।
गोवर्धन के दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
भगवान कृष्ण ने गोकुल के सारे ग्रामीणों को भगवान इंद्र के तूफान से बचाने के लिए गोवर्धन को पर्वत को उठाकर उनकी रक्षा की थी।
गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है और यह भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण त्योहार है।
इस दिन विशेष रूप से भगवान कृष्ण के साथ-साथ गायों और प्राकृतिक तत्वों की भी पूजा करते हैं
गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM