बादाम का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन गर्मियों में कुछ लोगों को बादाम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में बादाम का सेवन कुछ समस्याओं में इसलिए नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस ड्राई फ्रूट की गर्म होती है।
अगर आपको पहले से ही स्किन की समस्या हो रही हैं, तो गर्मियों में बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम खाने से स्किन की समस्या हो सकती है।
अगर आप एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भी गर्मियों में बादाम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें उच्च फाइबर होता है।
अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए। बादाम खाने से समस्या बढ़ जाती है।
अगर आपके शरीर का वजन पहले से ही ज्यादा हैं, तो भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें हाई कैलोरी होता है।
अगर आप इन समस्याओं से नहीं जूझ रहे हैं, तो बादाम का सेवन गर्मियों में भिगोकर करें। बादाम भिगोकर खाने से तासीर में बदलाव होता है।