शरीर के लिए गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से डेंगू- मलेरिया जैसी समस्याओं में राहत पाया जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी होता है।
गिलोय पोषक तत्व से भरपूर होता है। गिलोय में टीनोस्पोरा एसिड, आयरन, पामेरियन, फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम और जिंक पाया जाता हैं।
जिन लोगों का बीपी लो रहता है उनके लिए गिलोय का सेवन नुकसानदायक है क्योंकि इसको पीने से बीपी काफी लो हो सकता है।
जो लोग कब्ज की समस्या से ग्रस्त है उनको भूलकर भी गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। गिलोय का अधिक सेवन कब्ज को बढ़ा सकता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए गिलोय का सेवन हानिकारक होता है। गर्भवती महिला अगर गिलोय को पीती है, तो परेशानी बढ़ सकती है।
अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन करने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं होती है।
जिन लोगों की किसी प्रकार की सर्जरी होने वाली हो, तो गिलोय का सेवन कम से कम 2 हफ्ते पहले ही छोड़ दें।