ज्यादातर लोगों को सोने से बने आभूषण पहनना पसंद होता है। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि कुछ लोगों के किस्मत सोना पहनने से चमक जाती है।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सोना पहनने का सबसे ज्यादा लाभ कुछ ही राशि के लोगों को मिलता है। वहीं, कुछ लोगों को सोना पहनने से परहेज करना चाहिए।
इस राशि के जातकों के लिए सोना पहनना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि तुला राशि वालों को स्वर्ण धारण करते ही शुभ समाचार मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए भी सोने के आभूषण पहनने लाभकारी होते हैं। इसके साथ ही, जीवन की ज्यादातर परेशानियां दूर हो जाती हैं।
स्वर्ण का संबंध गुरु ग्रह से होता है। इस वजह से सोने के आभूषण धारण करने वाले की कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत बन जाती है।
सोने की अंगूठी धारण करने से उपरोक्त राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता भी अच्छा रहता है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो वृषभ, वृश्चिक, कुंभ और मिथुन राशि के जातकों को सोने के आभूषण पहनने से बचना चाहिए। इन लोगों को सोना पहनने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।
सोने के आभूषण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ