इन 5 लोगों के पैर छूने से खत्म हो जाते हैं सभी पुण्य


By Ram Janam Chauhan24, Feb 2025 05:11 PMnaidunia.com

हिन्दू धर्म की मान्यातओं के अनुसार, बड़े लोगों का पैर छूना शुभ होता है, लेकिन इन 5 लोगों का पैर छूने से आपके सभी पुण्य खत्म हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में-

नकारात्मक प्रभाव होने का खतरा

अगर आप इन 5 लोगों का पैर छूते हैं, तो आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। जिसकी वजह से जीवन में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मंदिर में पैर न छुएं

अगर आप मंदिर गए हैं और वहां कोई बुजुर्ग मिले, तो उनका पैर नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से आप पाप के भागी बन सकते हैं।

मामा के पैर न छुएं

मान्यताओं के अनुसार, कभी भांजे को अपने मामा के पैर नहीं छूने चाहिए। यह परंपरा तब से चल रही है, जबसे भगवान कृष्ण ने अपने मामा कंस का वध किया था।

कुंवारी लड़की से पैर न छुआएं

कुंवारी लड़कियों को देवी का रूप माना जाता है, ऐसे में कुवांरी लड़की से कभी भी पैर नहीं छुआना चाहिए।

सोए हुए व्यक्ति का पैर न छुएं

माना जाता है कि सोए हुए या लेटे हुए इंसान का पैर न छुएं, क्योंकि इस अवस्था में सिर्फ मृतक लोगों के पैर छुने चाहिए।

ससुर के पैर न छुएं

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, कभी भी दमाद को अपने ससुर का पैर नहीं छुना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सपने में तुलसी का पौधा देखने से किन बातों का संकेत मिलता है?