सप्ताह के सातों दिन में से प्रत्येक के लिए एक शासक ग्रह होता है और यह उस दिन जनम लेने वाले व्यक्ति को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन जन्मे लोग भाग्यशाली क्यों होते हैं-
गुरुवार के दिन जन्मे लोग भाग्यशाली इसलिए माने जाते हैं क्योंकि इस दिन स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जिसे ज्ञान, समृद्धि और भाग्य का ग्रह माना जाता है।
गुरुवार के दिन जन्मे लोग आशावादी होते हैं और यह लोग दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं। साथ ही, उनमें न्याय की भावना भी प्रबल होती है।
जिन लोगों का जन्म गुरुवार के दिन हुआ है उन लोगों को मान-सम्मान मिलता है, क्योंकि वह बुद्धिमान, ज्ञानी और भरोसेमंद होते हैं।
जिन लोगों का जन्म गुरुवार के दिन हुआ है उन लोगों को जीवन में सफलता मिलती है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं।
जिन लोगों का जन्म गुरुवार के दिन हुआ है उन लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
जिन लोगों का जन्म गुरुवार के दिन हुआ है वह लोग हमेशा खुश रहते हैं और वह बुद्धि के तेज भी होते हैं।
गुरुवार के दिन जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM