जवान फिल्म में ऐसा क्‍या है कि जनता थियेटर में ही झूम पड़ी?


By Prakhar Pandey08, Sep 2023 01:20 PMnaidunia.com

जवान

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म में ऐसा क्या हैं जिसे देखकर लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं?

शाहरुख खान

पठान के बाद अब जवान शाहरुख की लगाता दूसरे ऐसी फिल्म है जो एक साल में ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। फिल्म को सिनेमाघरों में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रहा है।

ब्रांड

जवान के साथ शाहरुख नाम का ब्रांड भी काफी काम आ रहा है। सिनेमाघरों में जवान के क्रेज की पीछे शाहरुख की सालों की मेहनत तो हैं ही, साथ ही फैंस को बड़े दिनों से एसआरके के एक्शन अवतार का इंतजार भी था।

बैकग्राउंड म्यूजिक

सिनेमाघरों में जवान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसकी वजह कही न कही इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने भी है। मूवी में अनिरुद्ध ने म्यूजिक दिया है।

स्टोरीलाइन

स्टोरीलाइन

फिल्म अपने दर्शक को आखिरी तक खुद से बांध कर रखती है। क्रिटिक्स के अनुसार फिल्म में कहानी के साथ जोरदार एक्शन की इसकी रीढ़ की हड्डी है।

एक्शन सीक्वेंस

शाहरुख के फैंस को लंबे समय से उन्हें एक एक्शन फिल्म में देखना था। पठान के बाद अब जवान भी एक्शन के पैमाने पर अपने दर्शकों को निराश नहीं कर रही है। शाहरुख फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आते है।

कई अवतार

ट्रेलर से ही दर्शकों ने यह अंदाजा लगा लिया था कि शाहरुख फिल्म में कई अवतारों में नजर आने वाले हैं। मूवी के अंदर शाहरुख डबल रोल में है। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त का भी कैमियो है।

मॉसी फिल्म

लंबे समय से उत्तर भारत में भी साउथ की फिल्मों का दबदबा रहा था। जिसकी वजह केजीएफ, पुष्पा और बाहुबली जैसी फिल्में थी। जवान भी अपने आप को एक बेहद मॉसी तौर पर दिखाने में सफल नजर आ रही है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

'जवान' से बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन आया तूफान