कई लोग ऐसे होते हैं जो रात को सोते समय अपने पैरों में जलन महसूस करते हैं। हालांकि, लोग इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं।
आमतौर पर इसे डायबिटीज से जोड़कर देखा जाता है, लेकीन इसके पीछे और कारण हो सकते हैं। पैरों में जलन हल्की से लेजर तेज तक हो सकते हैं।
इस दौरान आपके पैर गर्म भी हो सकते हैं, साथ ही चुभन और सुनन भी हो सकते हैं। यह आमतौर पर रात में बढ़ जाता है।
इसके पीछे एथलेटिक्स फूट जैसी समस्या भी हो सकती है। हालांकि, इलाज शुरू करने से पहले इनके वजहों के बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है।
सालों से अनियंत्रित उच्च रक्त शर्करा धीरे-धीरे आपकी रक्त वाहिकाओं और नसों को नुकसान पहुंचा सकती है। यह कोशिकाओं से संकेतों के संचरण को कम करती है।
सालों से अनियंत्रित उच्च रक्त शर्करा धीरे-धीरे आपकी रक्त वाहिकाओं और नसों को नुकसान पहुंचा सकती है। यह कोशिकाओं से संकेतों के संचरण को कम करती है।
यह एक दर्दनाक न्यूरोपैथी है, जिसके कारण अक्सर पैरों में दर्दनाक जलन महसूस होती है। हालांकि, ज्यादातर मामले में इसकी वजह साफ नहीं होती है।
पोषण की कमी भी पैरों में जलन की एक मुख्य वजह हो सकती है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान भी एक तिहाई अमेरिकी कैदियों ने कुपोषण की वजह से पैरों में जलन महसूस किया था।
एक अंडर एक्टिव थायराइड आपके बॉडी में हार्मोन के संतुलन को बदल देता है। इसकी वजह से सूजन हो सकती है, जो नसों पर दबाव डालती है।