सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है और पूजा करते समय उनके प्रिय चीजों के शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि शिवजी को क्यों सबसे ज्यादा प्रिय है धतूरा
ऐसा माना जाता है कि शिव जी को धतूरा, भांग और जल चढ़ाने से शिव जी की व्याकुलता दूर होती है। शिव जी को धतूरा बहुत प्रिय हैं शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले हुए विष को अपने कंठ में धारण किया था, तो उनका कंठ नीला होने लगा था और वह बेहोश होने लगे थे। उनके विष को कम करने के लिए धतूरा-भांग का उपचार किया गया था।
शिवलिंग पर धतूरा का जलाभिषेक करने से भगवान शिव खुश होते हैं और जीवन की परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। शिव जी अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
भगवान शिव को धतूरा अर्पित करने से कुंडली में राहु दोष और पितृ दोष को कम किया जा सकता है। इससे जीवन में आने वाली बाधा से छुटकारा पा सकते हैं।
सावन के महीने में रोजाना एक धतूरा शिवलिंग पर चढ़ाएं। धतूरा चढ़ाते वक्त ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें। इससे फलों की प्राप्ति होती है और जीवन खुशहाल रहता है।
ऐसा माना जाता है कि धतूरे का फूल भगवान शिव को चढ़ाने से जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलती है और दुश्मनों से विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है।
इसलिए शिवजी को धतूरा सबसे ज्यादा प्रिय है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM