सगाई के बाद लड़कियां चूड़ियां क्यों पहनती है?


By Ayushi Singh11, Apr 2025 06:00 PMnaidunia.com

अक्सर देखा होगा कि जिन लड़कियों की सगाई हो जाती है वह लोग हाथ में एक चूड़ी पहनकर रखती है। आइए जानते हैं कि सगाई के बाद लड़कियां चूड़ियां क्यों पहनती है-

सुहाग का प्रतीक

सगाई के बाद लड़कियां चूड़ियां इसलिए पहनती है क्योंकि वे सुहाग का प्रतीक मानी जाती है और इससे शादीशुदा जीवन सुखी रहता है।

सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक

चूड़ियां सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है,जिसे हर सुहागिन महिलाएं विवाह के बाद के रीति-रिवाजों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

सोलह श्रृंगार

हिंदू धर्म में शादी के बाद महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार में चूड़ियां शामिल है और इसे सुहाग की निशानी कहा जाता है।

वैवाहिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक

चूड़ियां महिलाओं को एक खास पहचान देती है और वे अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक है।

पति की आयु होती है लंबी

माना जाता है कि चूड़ी पहनने से पति की आयु लंबी होती है और इसकी खनखनाहट से बुरी बाधाएं दूर होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से सगाई के बाद लड़कियां चूड़ियां पहनती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

अंक 4 वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?