सामान्य तौर पर हम उबासी तब लेते हैं जब हम थक जाते हैं। इसके अलाबा रात को ठीक से न सोने के कारण भी उबासी आ सकती है। उबासी आने के कई शारीरिक और मानसिक कारण हो सकते हैं। कई बार थकान, तनाव और बोरियत के कारण भी उबासी आ सकती हैं।
पूरे दिन में 4-5 बार उबासी लेना सामान्य बात है। लेकिन, हर थोड़ी देर पर उबासी लेना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। चलिए जानते हैं बार-बार उबासी आना किन समस्याओं का संकेत हो सकता है।
रात में ठीक से सोने के बाद भी बार-बार उबासी आना हाइपोथायरायडिज्म का संकेत हो सकता है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
कई बार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर भी बार-बार उबासी आती है। अधिक तनाव के कारण यह समस्या हो सकती है।
जब शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो दिमाग उबासी लेकर शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ानेका प्रयास करता है। जिससे उबासी आ सकती है।
ज्यादा उबासी आने के पीछे शुगर लेवल का कम होना हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो बार-बार उबासी आ सकती है।
बार-बार उबासी आना लिवर की खराबी के कारण भी हो सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता तो इससे काफी कमजोरी होती है, जिससे उबासी आती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com