त्योहारों में व्रत क्यों रखते हैं?


By Ram Janam Chauhan10, Jan 2025 06:19 PMnaidunia.com

भारत में पौराणिक काल से त्योहारों के दौरान व्रत करने की परंपरा रही है। ऐसे में आप व्रत रखने के महत्व के बारे में जानते हैं।

शरीर शुद्ध होता है

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत करने से हमारे मन और शरीर को शुद्ध करने में मदद मिल सकती है।

पापों का अंत होता है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत करने से हमारे पापों का अंत हो सकता है। साथ ही, हम जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ते हैं।

भगवान के प्रति श्रद्धा भाव

व्रत करने से हमारी भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति भाव प्रकट होती है। साथ ही, हमारे जीवन से समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

माना जाता है की व्रत करने से शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में सहायता मिलती है। जिससे हमारी पाचन क्रिया भी मजबूत होती है।

ग्रह दोष दूर होता है

अगर आपके कुंडली में ग्रह दोष है, तो ऐसे में व्रत करने से ग्रह दोष को शांत करने में मदद मिल सकती है।

व्रत से मन शांत होता है

व्रत के दौरान हम सच्चे मन और ध्यान के साथ ईश्वर की पूजा करते हैं। जिससे हमारे मानसिक तनाव को दूर करने में मदद मिलती है और मन शांत होता है।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नाखूनों पर सफेद निशान का क्या मतलब है?