सावन के महीने में लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद ही पावन माना जाता है।
भगवान शंकर के गले में एक नागराज लपटा रहता है। क्या आप इसके रहस्य के बारे में जानते हैं ? नहीं, तो आइए जानते हैं।
सावन के महीने में भक्त भोलेनाथ को खुश करने में लगे रहते हैं। आपको भगवान शिव के गले में लिपटे हुए नागराज का कारण।
शंकर भगवान के गले में नागराज लिपटे रहते हैं उनका नाम वासुकि है। वह हमेशा भगवान शिव के गले में दिखाई देते रहते हैं।
वासुकी को सभी नागों का राजा कहा जाता है और यह हमेशा भगवान शिव के वस्त्र के जैसे गले में लिपटे हुए रहते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि हिमालय में नाग वंश के लोग निवास करते थे, जो शंकर भगवान को बेहद प्यार और सत्कार करते थें।
वासुकि भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। वह उनकी भक्ति में लीन रहते थे जिसके बाद भगवान ने उन्हें गले में धारण करने का वरदान दे दिया।
इसी वजह के चलते भगवान शिव के गले में नागराज लिपटे रहते हैं। भगवान शिव की महिमा को इसलिए अपरंपार माना जाता है।