शुभ काम के लिए 3 लोग क्यों नहीं जाते हैं?


By Ayushi Singh28, Jan 2025 07:10 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीन नंबर को अशुभ माना जाता है और अंक ज्योतिष में इसे शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि शुभ काम के लिए 3 लोग क्यों नहीं जाते हैं-

माना जाता है अशुभ

3 नंबर को लेकर ऐसा कहा जाता है कि 'तीन तिगड़ा काम बिगड़ा' यानी जहां तीन लोग होते हैं वहां काम बिगड़ना निश्चित है।

माना जाता है फलदायी

जब लोग परिक्रमा या आरती करते हैं तो वह 3 बार किया जाता है, जिसे फलदायी माना जाता है। भगवान की आरती भी तीन बार उतारी जाती है।

शिव जी का त्रिशूल

भगवान शिव के त्रिशूल के ऊपर का हिस्सा भी 3 भागो में बाँटा गया है और भगवान शिव वाला त्रिपुंड तिलक भी 3 लकीरों से बनता है।

तीन रोटियां होती है अशुभ

थाली में 3 रोटी देना अशुभ माना जाता है और इससे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तीन छींक आना

अक्सर लोग घर से निकलते वक्त तीन छीच एक साथ आती है तो इसे अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में काम बिगड़ने लगते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

शुभ काम के लिए 3 लोग नहीं जाते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सोते समय सिरहाना किस दिशा में होना चाहिए?