शगुन में 101 रुपए देने का क्या महत्व है?


By Ram Janam Chauhan14, Dec 2024 09:00 AMnaidunia.com

शादी, जन्मदिन या किसी शुभ अवसर पर अक्सर हम 1 रुपये फालतू जोड़कर देते हैं, 101,501,1001 आदि। आइए जानते हैं, इसे विस्तार से-

क्यों देते हैं 1 रुपये?

हिंदू धर्म के अनुसार शगुन देते समय 1 रुपय जोड़कर देना शुभ माना जाता है। साथ ही, यह जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

शुभ संकेत का प्रतीक

माना जाता है कि 100 स्थिरता का प्रतीक है, जबकि 1 भविष्य में विकास, सुख और समृद्धि का प्रतीक है।

पॉजिटिव एनर्जी के संकेत

101 रुपये देने का मतलब होता है कि आपके जीवन में रुकावट ना आए और लगातार आप आगे बढ़ते रहें। साथ ही, ये पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है।

धार्मिक मान्यताएं

हिंदू धर्म में 101, 501, 1001 शगुन में देना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह देवी-देवताओं के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है।

आर्थिक उन्नति होना

101 रुपये देने से आर्थिक उन्नति, धन लाभ और व्यापार में तरक्की होने का संकेत होता है। इसलिए, शगुन में 101 रुपये देना शुभ हो सकता है।

नए काम की शुरुआत

नए काम की शुरुआत होने पर हम 101 रुपये देना चाहिए। इसिलए, अक्सर लोग शादी, गृह प्रवेश और नए व्यापार को शुरु करते समय देते हैं।

सांस्कृतिक परंपराएं

भारत में प्राचीन काल से शगुन में 1 रुपय जोड़कर देना शुभ जाता है। साथ ही, इसे आशीर्वाद के रूप में देखते हैं।

हिंदू धर्म में 101 रूपये देना शुभ माना गया है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शनिवार को इस पक्षी को खिलाएं रोटी, शनिदेव होंगे प्रसन्न