हिंदू धर्म में मलमास का विशेष महत्व है और यह कम से कम एक महीने तक चलता है। आइए जानते हैं कि मलमास में नए कपड़े क्यों नहीं खरीदते है-
मलमास के समय में कोई भी नई चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है और इस दौरान मांगलिक कार्यक्रम भी नहीं होते हैं।
मलमास के दौरान सूर्य का राशि परिवर्तन नहीं होता है इसलिए इन्हें मालीन माल या मलमास कहा जाता है।
इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर 10 गुना अधिक फल मिलता है।
इस दौरान शादी-विवाह,मुंडन,नामकरण और गृह प्रवेश करने की मनाही होती है। इससे प्रभाव जीवन पर पड़ता है।
इस दौरान तांबे के बर्तन में रखें भोजन को या फिर पानी को नहीं पीना चाहिए। इससे सेहत से संबंधित समस्या हो सकती है।
इस दौरान सूर्य की उपासना करनी चाहिहए। इससे जीवन में कई लाभ मिलते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इन कारणों से मलमास में नए कपड़े नहीं खरीदते है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM