कलश में आम के पत्ते क्यों लगाते हैं?


By Ayushi Singh25, Sep 2024 02:45 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में आम के पत्ते का विशेष महत्व है और इसे पूजा-पाठ के दौरान प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि कलश में आम के पत्ते क्यों लगाते हैं-

माना जाता है शुभ

आम पत्तों को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। इसके इस्तेमाल से जीवन में खुशहाली आती है और शांति बनी रहती है।

आती है सुख-समृद्धि

कलश में आम के पत्ते का प्रयोग करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और घर-परिवार के लोगों के बीच में आपसी प्रेम बना रहता है।

आती है सकारात्मक ऊर्जा

कलश में आम के पत्ते का प्रयोग करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

प्राप्त होता है आशीर्वाद

कलश में आम के पत्ते का प्रयोग करने से देवी-देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वह घर में वास भी करते हैं। उनकी कृपा प्राप्त होती है।

माना जाता है प्रतीक

आम के पेड़ को मेष राशि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मांगलिक कार्यों में आम के पत्तें का प्रयोग किया जाता है और जीवन में शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

नहीं रहती कमी

कलश में आम के पत्ते का प्रयोग करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है।

इन कारणों से कलश में आम के पत्ते लगाते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

किस दिशा में सिर रखकर नहीं सोना चाहिए?