भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। इनकी पूरे विधि-विधान से पूजा करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि हर-हर महादेव बोलते समय हाथ क्यों उठाते हैं-
अक्सर लोग हर-हर महादेव बोलते समय दोनों हाथ उठाते हैं। यह भक्ति भाव को दर्शाता है और इससे भगवान शिव अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
ऐसा माना जाता है कि इससे वह अपने आप को भगवान के प्रति समर्पित करना चाहते हैं और उनकी चरणों में रहना चाहते हैं।
हर का मतलब होता है कि नाश करने वाला और इसका दूसरा अर्थ है भय को दूर करने वाला भी है।
इसका यह भी मतलब होता है कि मुझे सभी दोषों से हर लें और नया जीवन प्रदान करें। साथ ही,जीवन में खुशियां बनी रहें।
दोनों हाथ उठाकर हर-हर महादेव का मतलब है कि सब कुछ छोड़कर भगवान की शरण में जाना ही सही है।
भगवान शिव अपने भक्तों को कभी-कभी नाराज नहीं करते हैं और उनकी सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं। वहीं, अपनी कृपा भी बनाए रखते हैं।
इन वजह से हर-हर महादेव बोलते समय हाथ उठाते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM