क्या ब्रश करते समय मसूड़ों से निकलता है खून? जान लें वजह


By Sahil22, Dec 2023 05:59 PMnaidunia.com

ब्रश करना

दांतों को साफ रखने के लिए ब्रश करना बेहद जरूरी है। हालांकि, कुछ लोग दांतों की सफाई करने में लापरवाही भी करते हैं।

मसूड़ों से खून आना

आपने भी कभी ऐसा महसूस किया होगा कि ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आने लगता है। आइए इसके पीछे की वजह जान लेते हैं।

दांतों से जुड़ी बीमारी

यदि आपको ब्रश करते ही मसूड़ों से खून आ रहा है तो समझ लें कि यह दांतों से जुड़ी बीमारी का संकेत है। आमतौर पर इंफेक्शन की वजह से ही मसूड़े फूलते हैं।

ज्यादा सख्त टूथब्रश

सख्त टूथब्रश का इस्तेमाल करने से भी मसूड़ों से खून निकलने लगता है। इससे बचने के लिए अपने ब्रश को आज से ही बदल लें।

अपनाएं ये उपाय

मसूड़ों से खून निकले की परेशानी से राहत पाने के लिए आप तुरंत कुछ उपाय अपना सकते हैं। इससे आपको दर्द से भी राहत मिलेगी।

बर्फ लगाएं

ब्लीडिंग वाली जगह पर बर्फ लगाने से आपको काफी फायदा मिलेगा। यदि बार-बार खून निकलता है तो आपको टूथब्रश की जगह माउथवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।

नमक के पानी से गरारे करें

मसूड़ों में होने वाली परेशानी से राहत पाने के लिए आप नमक के पानी से गरारे भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके गले को आराम भी मिलेगा।

डॉक्टर से संपर्क करें

दांतों से जुड़ी परेशानी ज्यादा बढ़ने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खासकर मसूड़ों से खून निकलने पर चेकअप जरूर कराएं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में सेहत के लिए रामबाण है पालक का जूस, जानें फायदे