भूख के अलावा, इन कारणों से पेट से आती है गुड़गुड़ की आवाज


By Ritesh Mishra03, May 2025 02:43 PMnaidunia.com

वैसे तो पेट से गुड़गुड़ की आवाज आना एक आम बात है। इसका कारण गैस, द्रव और ठोस पदार्थों का इधर-उधर होना है। यू तो पेट खराब होने पर भी यह समस्या हो सकती है।

पेट में गुड़गुड़ की आवाज आना

अगर पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने की समस्या लंबे समय तक बने रहे तो इसे इग्नोर करने की गलती न करें। आज हम इस लेख में जानेंगे कि पेट से भूख के अलावा गुड़गुड़ की आवाज और किन कारणों से आती है।

पाचन की समस्या

तेजी से खाना खाने से गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है।

गैस बनने पर गुड़गुड़

पेट में गैस की समस्या होने पर गुड़गुड़ की आवाज आती है। मसालेदार खाना से यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

आंतों में रुकावट आना

आंतों में रुकावट आने के कारण भी गड़गड़ाहट की आवाज आ सकती है। इसके साथ ही पेट में दर्द भी हो सकता है।

इंफेक्शन के कारण

पेट और आंत में इन्फेक्शन या सूजन होता है, जिसे आम भाषा में पेट का फ्लू कहा जाता है। इसके कारण गड़गड़ाहट हो सकती है।

भूख लगने के कारण

जब पेट खाली होता तो दिमाग पाचन तंत्र को एक्टिव करता है। इससे आंतें सिकुड़ती हैं और अंदर की हवा व गैस हिलती है, जिससे गुड़गुड़ की आवाज आती है।

भूख के अलावा, इन कारणों से पेट से आती है गुड़गुड़ की आवाज। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मियों में टैनिंग दूर करने के 5 आसान घरेलू उपाय