हिंदू धर्म में नई दुल्हन एकदम से कहीं बाहर नहीं जाती है,क्योंकि किसी पूजा का रिवाज होता है जिसके बाद वह आसानी से कहीं भी जा सकती है। आइए जानते हैं कि शादी के बाद सवा महीने तक बाहर क्यों नहीं जाते हैं-
नई दुल्हन को धर से सवा महीने तक बाहर नहीं भेजा जाता है, क्योंकि बाहर भेजने से वैवाहिक जीवन में समस्या आने लगती है।
ऐसा माना जाता है कि जब तक शादी के बाद कुलदेवता की पूजा नहीं होती है तब तक दुल्हन को बाहर नहीं भेजा जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि बिना पूजा के दुल्हन को बाहर भेजते हैं, तो इसका असर वैवाहिक जीवन पर पड़ता है।
शादी के बाद तुरंत कुलदेवता की पूजा इसलिए करवाई जाती है कि, जिससे दुल्हन कुछ समय बाद घर से बाहर निकल सकें।
ऐसा उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर होता है, जहां नई दुल्हन सवा महीने तक बाहर नहीं निकलती है।
अगर किसी कारणवश नई दुल्हन बिना पूजा के बाहर निकल जाती है, तो इसका प्रभाव वैवाहिक जीवन के साथ परिवार पर भी पड़ता है और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इन कारणों से शादी के बाद सवा महीने तक बाहर नहीं जाते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM