कलश के ऊपर दीपक क्यों जलाया जाता है?


By Ayushi Singh05, May 2025 05:30 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कलश का विशेष महत्व है और पूजा-पाठ में इसका विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि कलश के ऊपर दीपक क्यों जलाया जाता है-

देवी-देवता होते हैं प्रसन्न

माना जाता है कि कलश के ऊपर दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

कलश के ऊपर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

दूर करता है अंधकार

दीपक ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है। यह अंधकार को दूर करने में मदद करता है और इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।

पितर होते हैं शांत

कहा जाता है कि दीपक जलाने से पितरों को शांति मिलती है और इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, परिवार पर दृष्टि बनाए रखते हैं।

घी का दीपक जलाएं

कलश के ऊपर घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे वास्तु दोष दूर होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से कलश के ऊपर दीपक जलाया जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मंदिर से जुड़ी ये 4 गलतियां न करें, मिलेंगे अशुभ फल