हिंदू धर्म में बांस का विशेष महत्व है और इसे शुभ भी माना जाता है। इसे सुखी गृहस्थी का सूतक भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि शादी में बांस की पूजा क्यों की जाती है-
बांस को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इसे विवाह के समय में प्रयोग करना शुभ माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि बांस से बना मंडप सुखी वैवाहिक जीवन का सूचक होता है और इससे वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।
बांस का प्रयोग शादी में करने से देवी-देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सुखी वैवाहिक जीवन को दर्शाता है।
विवाह के समय वर-वधू इसी बांस से बने मंडप में सात फेरे लेते हैं और जनम-जनम के साथी भी बनते हैं।
बांस से बना मंडप सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम भी बढ़ता है।
बांस से बना मंडप नई जिंदगी की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाता है और इसे महत्वपूर्ण भी माना जाता है।
इन कारणों से शादी में बांस की पूजा की जाती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM