डायबिटीज में केले का फूल रामबाण क्यों है?


By Shivansh Shekhar30, May 2024 06:00 PMnaidunia.com

केले का फूल

केला तो आपने जरूर खाया होगा, लेकिन क्या आप उसके फूल की सब्जी खाई है? यदि नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कि उसे खाने के क्या फायदे हैं।

डायबिटीज के मरीज

कई शोधों में यह पाया गया है कि केले के फूल को खाने से डायबिटीज कंट्रोल होता है। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है।

कैसे करता है काम?

केले के फूल में पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये तत्व आसानी से शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।

होता है फाइबर युक्त

केले के फूल में मौजूद फाइबर भोजन को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल कम होने लगता है।

पोटैशियम का काम

केले के फूल में मौजूद पोटैशियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होने लगती है।

एंटीऑक्सीडेंट का काम

केले के फूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह काफी ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है।

किस तरह करें उपयोग?

केले के फूल को ज्यादातर सब्जी के रूप में पकाया जाता है। इसकी सब्जी बनाकर खाने से डाइजेशन मजबूत होता है। यह हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाने से क्या होता है?