बीपी लो क्यों होता है?


By Arbaaj21, Nov 2023 01:27 PMnaidunia.com

बीपी लो

बीपी लो होना अब एक आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन इससे शरीर पर बेहद ही बुरा असर पड़ता है।

ब्लड प्रेशर

बता दें कि ब्लड प्रेशर दो प्रकार के होते है। एक हाई ब्लड प्रेशर और दूसरा लो ब्लड प्रेशर। बीपी लो और हाई दोनों ही खतरनाक होता है।

सामान्य बीपी

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना काफी जरूरी होता है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है यानी ऊपर का 120 और नीचे का 80 होना।

क्यों होता है लो

बीपी के लो होना शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते है जिसकी वजह से बीपी लो हो जाता है।

खानपान

आमतौर पर शरीर में बीपी के लो होने के पीछे खानपान का भी कारण देखा जाता है। खाने में नमक का कम से कम सेवन होने से भी हो जाता है।

प्रेगनेंसी

अगर कोई महिला गर्भवती है, तो उसका भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। ऐसे में बिना डॉक्टर के किसी भी चीज को खाने से परहेज करें।

डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो उसका ब्लड प्रेशर पर भी असर होता है। डायबिटीज के कारण भी ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।

अधिक तनाव

यदि आप अधिक मात्रा में किसी एक चीज के बारे में सोचते है या दिमाग पर तनाव बढ़ता है, तो भी बीपी लो जाता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, जानें क्यों