हिंदू धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व है और हर साल इसे लोग बड़े ही खुशी और उत्साह से मनाते हैं। आइए जानते हैं कि देव दीपावली क्यों मनाई जाती है-
यह पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के सम्मान में मनाया जाता है। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध करके उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इससे सभी लोग प्रसन्न हुए और काशी जाकर गंगा किनारे दीप प्रज्वलित किया।
ऐसा माना जाता है इस दिन से देव दीपावली का प्रचलन शुरू हुआ और सभी लोग वाराणसी जाकर दीप जलाते हैं।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और सभी भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं।
इस पर्व को पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। इसे देखकर भगवान शिव भी काफी प्रसन्न होते हैं।
यह पर्व मुख्य रूप से वाराणसी में मनाया जाता है और गंगा किनारे लोग सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं।
इन कारणों से देव दीपावली मनाई जाती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM