हिंदू धर्म में गोवर्धन का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान कृष्ण की कृपा प्रापत होती है। आइए जानते हैं कि गोवर्धन गोबर से क्यों बनाया जाता है-
भगवान कृष्ण को गाय बेहद प्रिय है और हिंदू धर्म में गाय के गोबर का पवित्र माना जाता है। इसलिए गोवर्धन बनाने के लिए गोबर का प्रयोग किया जाता है।
इसे शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। गोवर्धन को गोबर से बनाने से इसकी धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है।
गोबर से बने गोवर्धन की पूजा करने से भक्तों को मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतोष मिलता है।
गोवर्धन गोबर से बनाने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और प्रसन्न होते है। साथ ही, गौमाता की भी कृपा प्राप्त होती है।
गोवर्धन गोबर से बनाने से और पूरी विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन की सारी मनोकामना पूरी होती है।
वहीं, दूसरी ओर गाय के गोबर को शुभ कार्यों में प्रयोग किया जाता है,जिसे शुभ माना जाता है।
इन कारणों से गोवर्धन गोबर से बनाया जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM