दिवाली के दिन सूखा धनिया खरीदना शुभ क्यों होता है?


By Ayushi Singh28, Oct 2024 12:28 PMnaidunia.com

दिवाली के दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में भी वास करती है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन सूखा धनिया खरीदना शुभ क्यों होता है-

होता है धन लाभ

दिवाली के दिन सूखा धनिया खरीदने से धन लाभ के योग बनते हैं और पैसों की तंगी दूर होती है।

बनी रहती है कृपा

ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन सूखा धनिया खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और उन्हें धनिया काफी प्रिय है।

करें अर्पित

दिवाली के दिन सूखा धनिया खरीदने माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करना चाहिए। इससे वह काफी प्रसन्न होती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

इस दिन सूखा धनिया खरीदने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

शुभ फलों की प्राप्ति

इस दिन माता लक्ष्मी को सूखा धनिया अर्पित करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और इससे जीवन खुशहाल रहता है।

पूर्ण होती है मनोकामना

दिवाली के दिन सूखा धनिया खरीदना शुभ माना जाता है और इसे अर्पित करने से जीवन की सारी मनोकामना भी पूरी होती है।

इन कारणों से दिवाली के दिन सूखा धनिया खरीदना शुभ होता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दिवाली के दिन कलावे की बत्ती जलाने से क्या होता है?