नवरात्रि में कलश स्थापना क्यों की जाती है?


By Ayushi Singh05, Oct 2024 01:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में नवरात्रि में कलश स्थापना करने का विशेष महत्व है। इससे देवी-देवता की कृपा बनी रहती है और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में कलश स्थापना क्यों की जाती है-

शक्ति का प्रतीक

कलश देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसे स्थापित करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

प्राप्त होती है कृपा

नवरात्रि में कलश स्थापित करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, घर में वास भी करती है। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

माना जाता है पवित्र

कलश में जल, जौ, और अन्य चीजें डालकर उसे एक पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनाया जाता है।

माना जाता है शुभ

भगवती देवी की पूजा-अर्चना की शुरुआत करते समय सबसे पहले कलश की स्थापना की जाती है और इसे करना शुभ माना जाता है।

होता है वास

ऐसा माना जाता है कि इस कलश को घर में स्थापित करने से ब्रह्मा, विष्णु, महेश का इस कलश में वास होता है।

वातावरण होता है शुद्ध

नवरात्रि में कलश स्थापना से घर में पवित्रता और शुद्धता का वातावरण बनता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इन कारणों से नवरात्रि में कलश स्थापित किया जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दुर्गा सप्तशती पढ़ते समय कौन-से कपड़े पहनने चाहिए?