बेटी की विदाई के समय खोईछा क्यों दिया जाता है?


By Ayushi Singh19, Oct 2024 05:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में खोईछा का विशेष महत्व है। इसे हर मां अपनी बेटी को विदाई के समय देती है,जिससे उसके जीवन में खुशियां बनी रहे। आइए जानते हैं कि बेटी की विदाई के समय खोईछा क्यों दिया जाता है-

होता है आशीर्वाद

बेटी की विदाई के समय खोईछा इसलिए दिया जाता है क्योंकि इसमें परिवार का प्यार और आशीर्वाद दोनों होता है।

नई जिंदगी सुखमय हो

इसे देकर माता-पिता अपनी बेटी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हैं, जिससे उसकी नई जिंदगी सुखमय हो।

रिश्ता होता है मजबूत

बेटी की विदाई के समय खोइछा देने से परिवार और समाज में रिश्तों को मजबूत करने का काम करता है। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहे। 

भावनात्मक संबंध होता है गहरा

विदाई के समय खोइछा देने से माता-पिता और बेटी के बीच के भावनात्मक संबंध को और गहरा करता है।

खोइछा में क्या दिया जाता है?

इस रस्म में मां या भाभी शादीशुदा बेटी को विदाई के समय में एक पोटली में धान, चावल, हल्दी, सिक्के, फूल, और जीरा भरकर देते हैं।

किन जगहों पर किया जाता है?

इस रस्म के उत्तर प्रदेश,बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में किया जाता है। बेटी को अपने घर की याद दिलाता है।

इन कारणों से बेटी की विदाई के समय खोईछा दिया जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

धनतेरस के दिन नमक क्यों खरीदना चाहिए?