लड्डू गोपाल को छप्पन भोग क्यों लगाया जाता है?


By Ayushi Singh22, Aug 2024 12:55 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को छप्पन भोग क्यों लगाया जाता है-

होते हैं पसंद

छप्पन भोग में विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, व्यंजन और फल शामिल होते हैं, जो श्री कृष्ण को बेहद पसंद है।

माना जाता है अक्षरों का प्रतीक

छप्पन भोग को सृष्टि के छप्पन अक्षरों का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन व्यंजनों के माध्यम से भगवान कृष्ण को संपूर्ण सृष्टि अर्पित की जाती है।

भगवान विष्णु का अवतार

भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं। भगवान विष्णु को समस्त भोगों का भोगी माना जाता है।  छप्पन भोग से ही उनकी पूजा की जाती है।

प्राप्त होती है कृपा

जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और वह प्रसन्न भी होते हैं।

छप्पन भोग में वस्तुएं कौन सी हैं?

छप्पन भोग में माखन मिश्री, खीर, रसगुल्ला, जीरा लड्डू, जलेबी, रबड़ी, मालपुआ, मोहनभोग, मूंग दाल का हलवा, घेवर, पेड़ा, काजू, बादाम, पिस्ता, इलायची, पंचामृत, शक्कर पारा, मठरी, चटनी, मुरब्बा, आम, केला, अंगूर, सेब, आलूबुखारा, किशमिश, पकोड़े, साग, दही, चावल

पूर्ण होती है मनोकामना

जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाते हैं, तो इससे सारी मनोकामना पूर्ण होती है और परिवार के लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

इन कारणों से लड्डू गोपाल को छप्पन भोग लगाया जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों का बढ़ेगा ज्ञान