महाशिवरात्रि के त्योहार को हिन्दू धर्म में पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और शक्ति के मिलन के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है।
रुद्राभिषेक एक विशेष अनुष्ठान है, जिसमें मंत्रों का उच्चारण करते हुए भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है।
रुद्राभिषेक में जल, शहद, दही, दूध और अन्य चीजों को मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ माना जाता है।
महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने पर आपको पापों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, आपके आत्मा को भी शांति मिलती है।
मान्यताओं के अनुसार, अगर आपके कुंडली में ग्रह दोष है, तो महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने पर ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है।
अगर महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करते हैं, तो इससे मानसिक शांति मिलती है। साथ ही, इससे आपकी सेहत भी ठीक रहती है।
माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com