कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को छठ का महापर्व मनाया जाता है, जो चार दिन का होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि छठ पूजा में गन्ने का उपयोग क्यों किया जाता है-
ऐसा माना जाता है कि गन्ने के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है,क्योंकि छठी मैया को गन्ना बेहद प्रिय है।
ऐसा कहा जाता है कि छठ पूजा में गन्ना रखने से परिवार के लोगों के साथ मिठास बनी रहती है।
छठ पूजा में गन्ने का प्रयोग करने से छठी मैया की कृपा प्राप्त होती है और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
गन्ने से बने गुड़ या रस से खरना का प्रसाद बनाया जाता है,जिसे खाकर महिलाएं व्रत की शुरुआत करती है।
छठ पूजा में घर हो या घाट गन्ने से ही छठी मैया का दरबार सजाया जाता है और पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।
छठ पूजा में नई फसल का प्रसाद चढ़ाया जाता है,जिसमें गन्ने को ही चढ़ाया जाता है और इसे कोई जीव झूठा नहीं कर सकता है।
इन कारणों से छठ पूजा में गन्ने का उपयोग किया जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM