धर्म में बरगद के पेड़ को काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते है आखिर क्यों कि जाती है इस पेड़ की पूजा।
मान्यताओं के अनुसार बरगद के पेड़ को देव वृक्ष कहा जाता है क्योंकि इस पेड़ पर देवता का वास होता है।
बरगद के पेड़ पर त्रिदेव यानी ब्रह्मा विष्णु और महेश इन तीनों देवों का वास होता हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवों के अलावा इस बरगद के पेड़ पर माता सावित्री भी निवास करती है।
हिंदू धर्म में वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ को पूजा जाता है इसलिए इस पेड़ को वट वृक्ष भी कहा जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है तो पति की अकाल मृत्यु नही होती है।
बरगद के पेड़ की पूजा करने से आपके घर और वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है।