शिवलिंग पर चढ़ाया भोग क्यों नहीं खाया जाता है?


By Ayushi Singh27, Feb 2025 01:20 PMnaidunia.com

देवी-देवताओं को भोग लगाना पूजा का हिस्सा माना जाता है और इसे अमृत का सामान भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर चढ़ाया भोग क्यों नहीं खाया जाता है-

भूत-प्रेतों के सामान

माना जाता है कि शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ भोग भगवान चण्डेश्वर को जाता है और इसे भूत-प्रेतों के सामान भी माना जाता है।

होती है मनाही

कहा जाता है कि शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ भोग खाने की मनाही होती है और उसे वहीं छोड़ दिया जाता है। उसे किसी भी रुप में ग्रहण नहीं करना चाहिए।

माना जाता है अशुभ

शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ भोग खाना अशुभ माना जाता है और यह तामसिक भोजन के स्वरुप माना जाता है। इसे खाने से तमाम परेशानी होने लगती है।

क्रोध का सामना

शिवलिंग पर चढ़ाया प्रसाद खाने से चण्डेश्वर भगवान के क्रोध का सामना करना पड़ता है और इससे जीवन में समस्या भी बढ़ने लगती है।

चण्डेश्वर नामक गण

शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव के मुख से चण्डेश्वर नामक गण प्रकट हुआ था और चण्डेश्वर गण को सभी भूत-प्रेत का प्रधान माना जाता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से शिवलिंग पर चढ़ाया भोग नहीं खाया जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

न्याय के देवता शनि होंगे अस्त, ये 2 राशियां होंगी मालामाल