पेट में गुड़गुड़ की आवाज क्यों आती है?


By Arbaaj28, Apr 2025 01:30 PMnaidunia.com

अक्सर अपने महसूस किया होगा कि आपके पेट में गुड़गुड़ की आवाज आती है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि पेट में गुड़गुड़ की आवाज क्यों आती है?

पेट में गुड़गुड़ की आवाज का कारण

आमतौर पर पेट से गुड़गुड़ की आवाज आना नॉर्मल माना जाता है। लेकिन लगातार गुड़गुड़ की आवाज आना कई समस्याओं की ओर इशारा करता है।

पाचन की समस्या

पेट में गुड़गुड़ होना पाचन खराब होने का संकेत माना जाता है। अगर आप गैस बनाने वाली चीजें या तेजी से खाना खाते हैं, तो ऐसी आवाज आ सकती है।

भूख लगने का संकेत

लंबे समय तक खाली पेट रहने से भी पेट में गुड़गुड़ की समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में खाना खाने से आवाज कम हो सकती है।

आंत में रुकावट की समस्या

आंत के कार्य में जब कोई रुकावट आती है, जो भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज आती है। पेट में दर्द, सूजन और उल्टी जैसे लक्षण भी सामने आ सकते हैं।

फूड इन्टॉलरेंस की समस्या

इन्टॉलरेंस से भरपूर चीजें कई बार पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इस वजह से पेट से गुड़गुड़ की ज्यादा आवाज आती है।

पेट में गुड़गुड़ की आवाज को कैसे बंद करें?

पेट में गुड़गुड़ की आवाज आने पर पानी पीना चाहिए। 1 गिलास पानी का सेवन करने से गुड़गुड़ की आवाज बंद हो सकती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जीरा और सौंफ से मिलने वाले 5 चमत्कारिक फायदे