पुरुषों को नीम क्यों नहीं खाना चाहिए?


By Sahil23, Oct 2024 06:13 PMnaidunia.com

नीम का ज्यादा सेवन न करें

पुरुषों को नीम के पत्तों का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इस एक गलती का बुरा असर व्यक्ति की सेहत पर देखने को मिल सकता है।

पाचन तंत्र पर पड़ता है असर

नीम के पत्ते चबाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे खाना न पचने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शारीरिक शक्ति कम होती है

नीम के पत्तों का ज्यादा सेवन करने से शारीरिक शक्ति पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि पुरुषों को नीम का सेवन कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

किडनी पर बुरा असर

नीम की पत्तियों को चबाने का बुरा असर किडनी की सेहत पर पड़ता है। इस समस्या से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो नीम का सेवन ज्यादा न करें।

लिवर का कार्य होता है प्रभावित

नीम के पत्तों का ज्यादा सेवन करने से लिवर का कार्य प्रभावित होता है। जब लिवर सही से काम नहीं करता है तो अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हार्मोनल असंतुलन

पुरुष नीम का अत्यधिक सेवन करेंगे तो हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है। इससे शरीर में कई महत्वपूर्ण हार्मोन प्रभावित होते हैं।

आंतरिक तापमान होता है कम

नीम का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बॉडी का आंतरिक तापमान कम होता है। जिसके कारण शरीर में थकान महसूस होने लगती है।

एक्सपर्ट्स से सलाह लें

नीम का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। वरना इसका नकारात्मक प्रभाव भी आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

यहां हमने जाना कि नीम की पत्तियों का सेवन करने से सेहत को क्या लाभ मिलता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यूरिक एसिड वाले तुरंत छोड़ दें 5 चीजें