हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे के नीचे दीपक जलाना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि बेलपत्र के नीचे दीपक क्यों जलाना चाहिए-
बेलपत्र के नीचे दीपक जलाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भी प्राप्त होती है। साथ ही, माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।
बेलपत्र के पास दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है और इससे जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं।
सोमवार के दिन बेलपत्र पौधे के नीचे दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की तंगी भी दूर होती है।
बेलपत्र पौधे के नीचे दीपक जलाने परिवार में खुशहाली बनी रहती है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।
बेलपत्र पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है और इससे कई समस्याओं से निजात भी मिलता है।
इस पौधे के नीचे दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इन कारणों से बेलपत्र के नीचे दीपक जलाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM