सर्दियों में शरीर गर्म रखने के लिए तिल का सेवन करना फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपको इनमें से कोई स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो ज्यादा तिल खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है।
तिल की तासीर गर्म होने के कारण, बवासीर के मरीजों को इसका सेवन कम करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
जो लोगों को ब्लड प्रेशर की बीमारी से परेशान हैं, उन्हें तिल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा ना करने से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।
आमतौर पर लोगों को तिल से किसी तरह की एलर्जी नहीं होती है, लेकिन आपको खाने के बाद खुजली या सूजन की परेशानी हो, तो इसे ना खाएं।
गर्भवती महिलाओं को तिल का सेवन करने से परेहज करना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, बच्चे पर भी नकारात्मक असर होता है।
तिल की तासीर होने के कारण कई लोगों को यह सूट नहीं करता और उन्हें डायरिया होने की समस्या हो सकती है। इसलिए, ऐसा होने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
जो लोग मोटापे की समस्या और बढ़ते वजन से परेशान हैं, उन्हें तिल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कि इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है।
अगर आपको इनमें से किसी भी तरह की समस्या है, तो तिल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इन लोगों को सर्दियों में भूलकर तिल नहीं खाना चाहिए। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com