तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है। तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का निवास माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य में तुलसी के पत्तों का उपयोग जरूर किया जाता है।
तुलसी के पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्नवाद प्राप्त होता है।
हालांकि तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए नहीं तो मनचाहे फल नहीं मिलते हैं।
तुलसी के पौधे से जुड़े इन नियमों में पत्तों को तोड़ने के बारे में बताया गया है। इनके मुताबिक, तुलसी के पत्तों को ब्रह्मा मुहूर्त में तोड़ना चाहिए।
सुबह में देवी-देवता जल्दी उठते हैं, इसलिए इस समय तुलसी के पत्तों को तोड़ना शुभ माना जाता है। इस समय देवताओं का स्मरण करने से प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
हालांकि तुलसी के पत्तों को तोड़ने से पहले ‘ऊं ऊं’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप 11 बार करें।
वहीं, तुलसी के पौधे में रोजाना जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी के पौधे की पूजा करते समय सिंदूर से तिलक लगा दें। ऐसा करने से आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।
तुलसी के पत्तों को ब्रह्मा मुहूर्त में तोड़ने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com