आपने घर के बड़ों से सुना होगा कि रात को जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा बड़े लोग बोलते है? आइए जानते हैं कि रात में जूठे बर्तन रखने से क्यों मना किया जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को जूठे बर्तन रखने से परिवार के सदस्य चारों ओर की परेशानियां से घिर सकते हैं। यही कारण है कि लोग मना करते हैं।
रात को जूठे बर्तन घर में रखते हैं, तो धन की देवी यानी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है। साथ ही, धन का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में बर्तन न धोने से घर में दरिद्रता का वास होता है, जिसकी वजह से धन का नाश हो सकता है।
रात को बर्तन न धोने से घर से सुख-शांति खत्म हो सकती है। इसलिए, रोज रात के बर्तनों को धोकर ही सोए, ताकि घर में सुख-चैन बना रहे।
मान्यताओं के अनुसार अगर आप रात को बर्तनों को नहीं धोते है, तो इसका असर परिवार के सदस्यों पर बुरा पड़ सकता हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
रात को घर में गंदे बर्तन न रखें। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ